फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Millions of dustbins became garbage, hundreds disappeared

लाखों के डस्टबिन हो गए कूड़ा, सैकड़ों गायब

Wed, 17 Nov 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Millions of dustbins became garbage, hundreds disappeared
भदोही शहर के पुरानी बाटा गली में बदहाल स्थिति में पहुंच चुके डस्टबिन - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। नगरों को स्वच्छ और स्मार्ट बनाने की मुहिम निकायों की लापरवाही से पटरी से उतर चुकी है। हर साल लाखों रुपये खर्च कर खरीदे गए डस्टबिन या खुद ही कूड़ा हो गए या गायब हो गए। जिसको लेकर निकाय अनजान बने हुए हैं। ऐसे में जिलें में स्वच्छता मिशन कार्यक्रम का उद्देश्य सफल नहीं हो पा रहा है। जबकि डस्टबिन का लेखा जोखा देने में अधिकारी कतरा रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगरों में ईधर-उधर कूड़ा फेंकने से रोकने के लिए सूखा और गीला कूड़ा निस्तारण के लिए हरा और नीला डस्टबिन खरीदा गया। नगर पालिका गोपीगंज, भदोही, नगर पंचायत ज्ञानपुर, खमरिया, घोसिया, सुरियावां और नई बाजार में वार्ड के हिसाब से एक करोड़ से अधिक रकम खर्च कर एक हजार से अधिक डस्टबिन की खरीद हुई। शुरूआती दिनों में तो नगर निकायों ने निगरारी रखी, लेकिन समय गुजरने के साथ डस्टबीन से ध्यान हटा लिया। जिससे अधिकतर स्थानों पर लगे डस्टबीन या तो टूटकर खराब हो गए या गायब हो गए। जिससे दुकानों और घरों से निकलने वाला कूड़ा सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर ही फेंका जा रहा है। कई मोहल्लों में तीन-चार दिन तो कहीं हफ्तों बाद कूड़ा उठता है। ऐसे में कचरे से भरे कूड़ेदान के बाहर गंदगी बिखरती है। लोग भी दूर से ही कूड़ेदान की ओर कूड़ा उछालकर चले जाते हैं। जिम्मेदारों की यह लापरवाही स्वच्छता अभियान पर भारी पड़ रही है। निकायों के आंकड़ो पर गौर करें तो डस्टबीन खरीद के लिए भदोही नगर पालिका में तीन साल में 22 लाख, नई बाजार में 13 लाख, सुरियावां में 20 लाख, खमरिया नगर में 70 लाख, ज्ञानपुर में 10 लाख, घोसिया में 15 लाख से अधिक की रकम खर्च की गई। गोपीगंज नगर पालिका ने लेखाजोखा देने में ही आनाकानी की। सातों नगर निकायों में करीब डेढ़ करोड़ की डस्टबीन खरीद हुई, लेकिन धरातल पर स्थिति सही नहीं है। एसडीएम भदोही शैलेंद्र मिश्र ने बताया कि सभी निकायों में स्वच्छता के लिए डस्टबीन की खरीद हुई थी। खमरिया में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की गई है। अन्य नगर पालिका और नगर पंचायतों से डस्टबीन को लेकर जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed