फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Millions lost due to fire in Spinning Mill

स्पिनिंग मिल में आग से लाखों का नुकसान

Thu, 26 Aug 2021 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Millions lost due to fire in Spinning Mill
कोतवाली क्षेत्र के जमुनीपुर बादफरोश स्थित एक स्पिनिंग मिल के गोदाम में बीती रात आग लग जाने से लाखों रुपये के ऊलेन यार्न का राऊल जल गया। रात 11 बजे गोदाम से धुआं उठते देख प्रांगण में रह रहे मजदूरों में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में दमकल विभाग को फोन किया गया। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग को बुझाया। स्पिनिंग मिल मैंब ऊलेंस के मालिक रियाजुल हसनैन शहर से बाहर हैं। हालांकि मिल में शिफ्ट के कर्मचारी काम कर रहे थे। रात 11 बजे किसी की नजर राऊल गोदाम से धुआं उठते देखे अफरा तफरी मच गई। सह कर्मचारियों ने प्रांगण में रह रहे सभी लोगों को इकट्ठा कर कर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। सूचना पर प्रबंधक अब्दुल वासे भी रात ही मिल में पहुंच गए। उन्होंने बताया कि दमकल कर्मी 45 मिनट में पहुंचे और आग को बुझाया। प्रबंधक ने बताया कि गोदाम में लगभग 15 लाख के राऊल रखे थे। आग से जल गए हैं तो कुछ पानी से खराब हो गए। आग कैसे लगी इस संबंध में वे कुछ नहीं बता सके। कहा कि मौके पर कोई मौजूद नहीं था इसलिए कोई स्पष्ट रूप से कुछ बता नहीं पा रहा है। मिल के मालिक भी शहर में नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed