फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Millions lost due to fire in haat in bhadohi

गोदाम में लगी भीषण आग से लाखों का नुकसान, डेढ़ घंटे बाद पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी

Mon, 04 Nov 2019 01:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 04 Nov 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
Millions lost due to fire in haat in bhadohi
आग बुझाते फायर ब्रिगेड कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
भदोही कोतवाली अंतर्गत पकरी फूलन देवी तिराहा के समीप स्थित काती के गोदाम में सोमवार को प्रातः आग लगने से 10 लाख की काती स्वाहा हो गया। गोदाम में दो व्यापारियों के माल रखे थे। सूचना पर दमकल विभाग समेत तहसीलदार और कोतवाली पुलिस पहुच गई लेकिन तब तक माल जल गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तिराहे स्थित मेहीलाल बिल्डिंग में विनोद कुमार का गोदाम है जिसे उन्होंने व्यापारी नारायण पुरोहित को भाड़े पर दिया है। साथ ही अपना भी कुछ माल वहां रखा था। विनोद गुप्ता ने बताया कि सुबह अचानक गोदाम से धुआं उठता देख अफरातफरी मच गई।  
विज्ञापन


दमकल विभाग को सूचना देकर लोग सबमर्सिबल पंप से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। लगभग डेढ़ घंटे बाद दो दमकलो ने पहुंच कर आग बुझाने का काम शुरू किया। आग बुझाने में 3 घंटे से अधिक समय लग गए लेकिन आग बुझते बुझते 10 लाख की काती जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग कैसे लगी इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका लेकिन कहा जा रहा है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। प्रत्यक्ष दर्षियों के अनुसार आग इतना विकराल था कि गोदाम के दीवार चिटक गए। आसपास भारी धुंआ हो गया था तथा काफी मजमा लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed