{"_id":"61d0a07e35a57d13e6672feb","slug":"message-came-in-mobile-farmers-faces-blossomed-bhadohi-news-vns6312232131","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल में आया मैसेज, खिले किसानों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल में आया मैसेज, खिले किसानों के चेहरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्र जिले के दो लाख 26 हजार किसानों के खाते में नए साल के पहले दिन 10वीं किस्त के रूप में दो-दो हजार रुपये भेजे गए। जिन किसानों के मोबाइल में मैसेज की घंटी बजी वह खुश हो गए, हालांकि कई किसान अभी भी मेसेज का इंतजार कर रहे हैं।
कर्ज से डूबे किसानों के लिए केंद्रीय सरकार की ओर से दिसंबर 2018 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की शुरूआत की गई थी। इस योजना में प्रत्येक किसान को दो हजार रुपये प्रति वर्ष देने की व्यवस्था है। जिले में शुरूआती दौर में तो 1.78 लाख किसान ही पंजीकृत हुए थे लेकिन बाद में यह संख्या बढ़कर दो लाख 46 हजार पहुंच गई, हालांकि अपात्रों के नाम कटने से यह संख्या घटकर दो लाख 26 हजार पहुंच गई है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त के रकम डीबीटी की। बटन दबाते ही किसानों के मोबाइल में मेसेज आना शुरू हो गया। दोपहर एक बजे से शुरू हुआ मेसेज देर रात तक मोबाइल पर आता रहा। मोबाइल पर दो-दो हजार रुपये पहुंचने का मैसेज आते ही वह खुशी से झूम उठे। दरवांसी के किसान मो. नसीम, शिवपूजन सिंह और मनीष सिंह ने बताया कि दोपहर दो बजे खाते में दो-दो हजार रूपये आ गए। उसी गांव के ही रामवृक्ष ने कहा कि अभी उनके खाते में पैसा नहीं आया। उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह ने बताया कि सम्मान निधि की रकम पूरे देश में भेजी गई है। एक सप्ताह से लेकर महीने भर में सभी पात्र किसानों के खाते में पहुंच जाएगी।