{"_id":"24b58fdaa0a65fc1e90332101e6b154b","slug":"mercury-sliding-the-increased-difficulties-five-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुढ़कते पारे ने बढ़ाई मुश्किलें, पांच की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुढ़कते पारे ने बढ़ाई मुश्किलें, पांच की मौत
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
Updated Tue, 30 Dec 2014 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतलहर का कहर लगातार सोमवार को भी जारी रहा। लुढ़कते पारा लोगों की मुश्किलें दिन ब दिन बढ़ाता जा रहा है। बर्फीली हवाओं के चलते लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
बीते चौबीस घंटे के दौरान कड़ाके की पड़ रही ठंड से जिले में पांच लोगों की मौत हो गई। अब तक करीब दो दर्जन लोग ठंड से मर चुके हैं।
कड़ाके की ठंड से तापमान में लगातार आ रही गिरावट और बर्फीली हवाओं से लोग परेशान हैं। सोमवार को सुबह जरूरी काम से निकले लोग अलाव तापते हुए गंतव्य को पहुंचे।
सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। रविवार की रात भीषण कोहरे का असर सोमवार को सुबह तक रहा। वाहन दिन में भी लाइट जलाकर जाते दिखे। शीत लहर से ठंड से मरने वालों का सिलसिला भी थम नहीं रहा है।
विज्ञापन
रविवार की रात से सोमवार सुबह तक ठंड लगने से पांच लोगों की मौत हो गई।
वहिदानगर संवाददाता के अनुसार, कोइरौना थानाक्षेत्र के मझगवां निबियां निवासी बसकल्ली देवी (60) की ठंड लगने से मौत हो गई। बताया जाता है कि रविवार की रात शौच से लौटने पर अचानक तबियत खराब हो गई।
परिवार के लोग अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि मौत हो गई। इसी तरह फुलवरिया गांव निवासी संतलाल गौतम (28) की ठंड से मौत हो गई। संतलाल एक भट्ठे पर काम करते थे। रविवार को देर रात घर पहुंचे।
घर आते ही उसे उल्टी दस्त शुरू हो गई। परिवार के लोग अस्पताल ले जाने की तैयारी ही कर रहे थे कि मौत हो गई। ऊंज संवाददाता के अनुसार, थानाक्षेत्र के नवधन गांव निवासी जड़ावती देवी (65) की ठंड लगने से मौत हो गई।
इसी तरह बिछियां निवासी शोभनाथ पाल (60) की ठंड लगने से मौत हो गई। बताया जाता है कि रविवार की रात में खेत की सिंचाई से लौटने के बाद अचानक तबियत खराब हो गई।
अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। चौरा कला निवासी रमा शंकर तिवारी (65) की ठंड लगने से मौत हो गई। सोमवार को भोर में शौच से लौटने के बाद अचानक उनकी तबियत खराब हो गई।
परिवार के लोग अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि मौत हो गई।