{"_id":"61fecc0292368b54211d820f","slug":"mercury-dropped-by-5-9-degrees-melting-increased-with-fog-bhadohi-news-vns6371657177","type":"story","status":"publish","title_hn":"5.9 डिग्री गिरा पारा, कोहरे के साथ गलन बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5.9 डिग्री गिरा पारा, कोहरे के साथ गलन बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में ठंड जैसे ही कम होने की ओर इशारा करती है, वैसे ही बारिश आकर ठंड बढ़ा जाती है। इन दिनों भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। बृहस्पतिवार की रात में तेज हवा और बूंदाबांदी के बाद शुक्रवार को दिन में मौसम बदला-बदला रहा। कहीं धूप तो कहीं बादलों की वजह से मौसम नम रहा। रात में भी हवा चली। इस वजह से शनिवार को तापमान में भारी गिरावट आई। न्यूनतम तापमान में 24 घंटे के भीतर 5.6 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। वहीं अधिकतम तापमान भी 2.7 डिग्री तक गिरा है।
शनिवार की सुबह जब लोगों की नींद खुली तो घना कोहरा था। पहले तो लगा कि कुछ देर में खत्म हो जाएगा, लेकिन करीब दस बजे तक कई इलाके में कोहरा छाया रहा। ज्ञानपुर शहर में भी नौ बजे तक कोहरे के कारण वाहन लाइट जलाकर चलते नजर आए। हाइवे पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी रही। दिन में 11 बजे के बाद भगवान सूर्यदेव ने दर्शन दिए तो लोगों ने धूप का आनंद लेना शुरू किया, लेकिन तेज हवा के चलते ज्यादा देर तक धूप में न बैठ सके। शाम होते ही गलन बढ़ने लगी। इससे लोग ठिठुरने लगे, जिससे बचाव मार्फत अलाव का सहारा लेना पड़ा। अधिकतम तापमान 19.2 सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.6 सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मौसम साफ रहेंगा। धूप होने की संभावना है।