फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mau constable dies in road accident posted at Bhadohi CO office

Bhadohi News: सड़क हादसे में मऊ के आरक्षी की मौत, भदोही सीओ दफ्तर में थे तैनात; एसपी समेज जवानों ने दिया कंधा

Tue, 11 Aug 2026 03:29 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 11 Aug 2026 03:29 PM IST
सार

Bhadohi News: भदोही जिले के मोढ़ के उगईपुर के समीप हादसा हुआ, जिसमें मऊ के आरक्षी की मौत हो गई। भदोही सीओ दफ्तर में तैनात थे। मंगलवार को पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि दी गई। 

विज्ञापन
Mau constable dies in road accident posted at Bhadohi CO office
कंधा देते अधिकारी व अन्य जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही-दुर्गागंज मार्ग पर उगईपुर के पास सोमवार की देर रात सड़क हादसे में आरक्षी राजकुमार भारती (33) पुत्र दर्शन प्रसाद निवासी सिद्धाहलासपुर, मधुबन मऊ की मौत हो गई। वह भदोही सीओ कार्यालय में तैनात थे। सांड से टक्कर होने की आशंका जताई जा रही है। घटना में आरक्षी का हेलमेट भी टूट गया था। मंगलवार को पुलिस लाइन में आरक्षी को श्रद्धांजलि दी गई। एसपी अभिनव त्यागी समेत अन्य जवानों ने कंधा दिया।

विज्ञापन


मऊ निवासी राजकुमार भारती का वर्ष 2016 में पुलिस में चयन हुआ था। वह वर्तमान में भदोही सीओ कार्यालय में तैनात थे। सोमवार को किसी कार्यवश मोढ़ आए थे। यहां से वापस भदोही की तरफ जा रहे थे कि उगईपुर मोड़ के पास किसी जानवर की टक्कर से बाइक समेत सड़क पर गिर गए। जिससे सिर में गंभीर चोट लग गई। सूचना पर मोेढ़ चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे। निजी अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी होने पर परिवार वाले रात में ही ज्ञानपुर आ गए। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक अचानक सामने आए साड़ से बाइक की टक्कर हो गई। इससे चेहरे और सिर में गंभीर चोट लग गई। मृत आरक्षी की एक ढाई साल की लड़की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस लाइन में आरक्षी को सलामी दी गई। पुलिस अधीक्षक संग पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत पुलिसकर्मी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अधिकारियों और सहकर्मियों ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर नम आंखों से अंतिम विदाई दी। आरक्षी की मौत से पुलिसकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed