फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mathematics and science will be taught through digital platform

Bhadohi News: डिजिटल प्लेटफॉर्म से होगी गणित-विज्ञान की पढ़ाई

Mon, 11 May 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Mathematics and science will be taught through digital platform
जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पंजीकृत कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई का तरीका इस बार बदला जा रहा है। गणित और विज्ञान जैसे विषयों को आसान तरीके से समझाने के लिए शिक्षा विभाग ने साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथमेटिक्स आधारित कार्यक्रम लागू करने के निर्देश जारी किया है। अब तक 50 विद्यालय डिजिटल प्लेटफाॅर्म से जुड़ गए हैं। पांच हजार विद्यार्थियों ने पंजीकरण भी करा लिया है।
विज्ञापन

जिले में 38 राजकीय, 25 वित्तपोषित और 130 से अधिक वित्तविहीन विद्यालय संचालित हैं। इसमें नौवीं से 12वीं तक करीब डेढ़ लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। गर्मी की छुट्टी में छात्र-छात्राओं को डिजिटल प्लेफाॅर्म से पढ़ाई का मौका दिया जाएगा। जिससे उनकी समझ और प्रदर्शन बेहतर हो सके। डीआईओएस अंशुमान ने बताया कि जिले के 50 विद्यालय इस प्लेटफॉर्म से जुड़ चुके हैं, जो बेहतर प्रगति को दर्शाता है। माध्यमिक विद्यालयों में खान एकेडमी के माध्यम से गणित और विज्ञान की पढ़ाई को नई दिशा दी जाएगी। विशेष शैक्षणिक गतिविधियां संचालित करते हुए छात्रों को इससे जोड़ा जा रहा है। अब तक पांच हजार से अधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण किया जा चुका है। डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि वे पहले खान एकेडमी प्लेटफॉर्म पर अपना पंजीकरण कराएं, इसके बाद विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करें। जिन छात्रों का अब तक पंजीकरण नहीं हुआ है, उनका डेटा तत्काल अपडेट करते हुए उन्हें लॉग इन आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही साप्ताहिक समय-सारणी तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए गणित और विज्ञान की कम से कम दो कक्षाएं खान एकेडमी के माध्यम से संचालित की जाएंगी। छात्र वीडियो लेक्चर, क्विज और प्रैक्टिस मॉड्यूल के जरिये विषयों को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed