फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Massive support for Jan Vishwas Yatra

जन विश्वास यात्रा को मिल रहा अपार समर्थन

Wed, 29 Dec 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Massive support for Jan Vishwas Yatra
सूबे के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में जन विश्वास यात्रा को अपार समर्थन मिल रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास के दम पर 2022 में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। खराब मौसम के कारण गृहमंत्री की सभा निरस्त हो गई, लेकिन जनता ने अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ट्वीट पर पलटवार भी किया। कहा कि सपा में सिर्फ माफिया का विकास हुआ।
विज्ञापन

कानून मंत्री मंगलवार को गृहमंत्री की सभा निरस्त होने के बाद पटेल नगर स्थित एक लॉन में पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ज्ञानपुर की सभा में अच्छी भीड़ हुई, लेकिन मौसम खराब होने से सभा निरस्त हो गई। मंगलवार को सुबह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि होर्डिंग और बैनर में मुख्यमंत्री रोजगार देने वाले युवाओं की फोटो लगवाएं। इस पर कानून मंत्री ने कहा कि पूर्व सीएम भाजपा को मिल रहे समर्थन को देख बौखला गए हैं। सपा में परिवार और माफिया का विकास हुआ। भाजपा सरकार में समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में पिछली बार से अधिक सीटें जीतेंगे। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर, यात्रा प्रभारी और राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति, जिला प्रभारी कौशलेंद्र पटेल, सांसद रमेश बिंद, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक दीनानाथ भाष्कर, रविंद्रनाथ त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed