{"_id":"6631e81a5065a4830505a448","slug":"maruti-van-overturns-on-highway-due-to-tire-burst-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi: टायर फटने से हाईवे पर पलटी मारूति वैन, एक शख्स की हुई मौत, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi: टायर फटने से हाईवे पर पलटी मारूति वैन, एक शख्स की हुई मौत, पांच लोग घायल
Wed, 01 May 2024 12:28 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 01 May 2024 12:28 PM IST
सार
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के छतमी के पास वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर वाहन का अगला टायर फटने से पलटी मारूति वैन से एक युवक की मौत हो गई। वहीं, परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के छतमी के पास वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर वाहन का अगला टायर फटने से पलटी मारूति वैन से एक युवक की मौत हो गई। वहीं, परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक परिजनों के साथ अपनी बहन की चौथी लेकर जा रहे था। इस बीच टायर फटने से कार डिवाइडर पर टकराकर पलट गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कोईरौना थाना क्षेत्र के छेछुआ धनतुलसी निवासी भोले (22), सूरज (11) पुत्र रविंद्र, सोनू (18) पुत्र कल्लू, छोटू शंकर (21) पुत्र मुन्ना सिंह, सूर्य नारायण पटेल (38) और बब्बू पटेल मारूति बैन से वाराणसी अपनी बहन के यहां चौथी लेकर जा रहे थे। उनका वाहन जैसे ही वाराणसी-प्रयागराज के छतमी के पास पहुंचा। अचानक आगे की टायर फट गई और उनका वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन हाईवे पर पलट गयी। लोगों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे और वाहन से निकालकर सभी घायलों को एबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज लाया गया। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने भोले को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सूरज, सोनू, छोटू को रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक की कुछ माह पूर्व ही शादी हुई है। ट्रैक्टर चलाकर परिवार का जीविकोपार्जन करता था। मृतक की सगी बहन की शादी वाराणसी में 25 अप्रैल को हुई थी। पूरा परिवार दो वाहनों से बहन के घर चौथी लेकर जा रहे थे और बहन की विदाई कराकर घर लाना था। जवान पुत्र की मौत होने पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन