फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Married woman jumped into the well, died

विवाहिता ने कुएं में लगाई छलांग, मौत

Fri, 24 Apr 2020 03:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
Married woman jumped into the well, died
पाली (भदोही)। क्षेत्र के पलवारपुर गांव में शुक्रवार को एक विवाहिता ने कुएं में छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। विवाहिता ने ऐसा कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका खुलासा नहीं हो पाया, लेकिन चर्चा है कि घरेलू कलह के चलते उसने ऐसा किया।
विज्ञापन

ज्ञानपुर के सरई राजपुतानी गांव निवासी नन्हे लाल की 30 वर्षीया पुत्री पिंकी की शादी 2014 में पाली क्षेत्र के परऊपुर के रमेश के साथ हुई थी। पिंकी ससुराल वालों के संग रहती थी, वहीं पति रमेश मुंबई में प्राइवेट कंपनी में काम करके परिवार का भरण पोषण करता है। ग्रामीणों के अनुसार लगभग 10 दिन से किसी बात को लेकर पिंकी और ससुराल वालों के बीच नोकझोंक अक्सर हो रही थी। बृहस्पतिवार की रात पिंकी का शव कुएं में मिला। इस बात की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने शव को कुएं से बाहर निकाला। मृतका पिंकी के दो बच्चे हैं। चार वर्षीय पुत्र सनी और डेढ़ वर्ष की लड़की शालू, जिनके सर से मां का साया बचपन में ही उठ गया। सूचना मिलने पर ज्ञानपुर तहसीलदार देवेंद्र यादव, सुरियावां थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी गुरु ज्ञानचंद्र पटेल ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। उधर मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि कई दिनों से उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। मायके वालों ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने के लिए सुरियावां थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

मासूमों से छिन गई मां की ममता
मां की लाश को निहारते बच्चों को यह भी नहीं मालूम कि वह अब उनके पास नहीं आएगी। घर पर सास,ससुर, देवर, ननद आदि रहते हैं। तीन भाइयों में इकलौती बहन पिंकी सबसे बड़ी थी। भाई पिंटू, सिंटू, साधु, केसर से उनकी बहन छिन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज मायके जाने वाली थी पिंकी
एक दिन पूर्व पिंकी ने मां को फोन कर घर आने की बात कही, जिस पर घरवालों ने पिंकी से कहा कि बेटी कल यानी कि शुक्रवार को हम तुम्हें घर ले आएंगे। पिंकी ने परिजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। शुक्रवार की सुबह पिंकी की मौत की खबर से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed