फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Married woman hanged herself after three months of marriage in bhadohi

Bhadohi: मंदिर गया था परिवार, विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, शादी के तीन महीन बाद इस खौफनाक कदम से सभी हैरान

Fri, 11 Aug 2023 04:52 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 11 Aug 2023 04:52 PM IST
सार

भदोही जिले के चकापुर ग्राम सभा के घटमापुर बस्ती में शुक्रवार को एक विवाहिता ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। घटना के वक्त वह घर में अकेली थी।  पूरा परिवार दर्शन-पूजन के लिए मंदिर गया था। 

विज्ञापन
Married woman hanged herself after three months of marriage in bhadohi
शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के भदोही जिले के चकापुर ग्राम सभा के घटमापुर बस्ती में शुक्रवार को एक विवाहिता ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। घटना के वक्त वह घर में अकेली थी।  पूरा परिवार दर्शन-पूजन के लिए मंदिर गया था। पड़ोसियों ने खिड़की से शव को फंदे लटका तो घटना की जानकारी हुई। सूचना के बाद परिजन भागकर घर आए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। विवाहिता की शादी तीन महीने पहले हुई थी। उसने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार औराई कोतवाली क्षेत्र के घटमापुर बस्ती निवासी रोशन बिंद की शादी तीन महीने पहले वाराणसी निवासी पूजा बिंद (22) के साथ हुई थी। रोशन दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का जीविकोपार्जन करता है। शुक्रवार सुबह परिवार के सभी सदस्य दर्शन-पूजन के लिए बाहर गए थे। घर में पूजा अकेली थी।
विज्ञापन


इस दौरान पूजा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पड़ोसी हैंडपंप से पानी लेने पहुंचे तो खिड़की से पूजा का शव लटकता देख शोर मचाया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। सूचना परिजनों और मायके वालों को दी गई। खुदकुशी का कारण साफ नहीं है। गांव में तरह-तरह की चर्चा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed