फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Married woman dies under suspicious circumstances suspicion of murder, police engaged in investigation

Bhadohi News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 05 Apr 2025 12:06 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 05 Apr 2025 12:06 PM IST
सार

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत के बाद मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई।
 

विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances suspicion of murder, police engaged in investigation
शव को ले जाती पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के चकनिरंजन गांव में शनिवार को एक विवाहिता की अबूझ हाल में मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दिया। ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


सुरियावां के चकगुमानी गांव निवासी दशरथ दूबे उर्फ लल्लू ने अपनी बेटी कंचन की शादी कुछ साल पूर्व चकनिरंजन गांव निवासी रामेंद्र उपाध्याय से की थी। शुक्रवार की रात में कंचन की अबूझ हाल में मौत हो गई। ससुराल वालों ने बताया कि रात में उसकी तबियत अचानक खराब हो गई। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


खबर मिलने पर कंचन के पिता दशरथ दुबे उर्फ लल्लू मौके पर पहुंचे। हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच में जुट गई है। मृतका को दो बेटियां है। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed