फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Marks improvement exam will be held at four centers

चार केंद्रो पर होगी अंक सुधार परीक्षा

Fri, 17 Sep 2021 06:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
Marks improvement exam will be held at four centers
जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की अंक सुधार परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। शनिवार को चार केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा शुरू होगी। परीक्षा के एक दिन पहले केंद्रों पर डेस्क स्लिप शाम तक कर्मचारी लगाते रहे। कोरोना संक्रमण के कारण अबकी बार बोर्ड परीक्षा नहीं हो सकी। पूर्व की परीक्षाओं में मिले अंक के आधार पर छात्र-छात्राओं को प्रमोट किया गया। मेधावी छात्र इसको लेकर खुश नहीं थे। जिसके मद्देनजर शासन ने अंक सुधार परीक्षा कराने का निर्णय लिया। 18 सितंबर से छह अक्तूबर तक होने वाली अंक सुधार परीक्षा की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। शनिवार को ज्ञानपुर में विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, गोपीगंज में गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज, भदोही में ज्ञानदेवी बालिका इंटर कॉलेज और औराई में काशीराज महाविद्यालय इंटर कॉलेज पर परीक्षा होगी। परीक्षा के मद्देनजर सभी केंद्रों पर शुक्रवार को गहमाहमी रही। केंद्राध्यक्ष परीक्षार्थियों के बैठने वाले स्थानों पर डेस्क स्लिप लगवाते रहे। डीआईओएस एनएल गुप्ता ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। जीआईसी में बने कंट्रोल रूम पर जानकारी मिलेगी। परीक्षार्थियों की संख्या कम होने से कोई दिक्कत नहीं होगी। कक्ष निरीक्षक और पर्यवेक्षक केंद्रों पर नजर रखेंगे। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में अंक सुधार के लिए 231 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। पहली पाली में सुबह आठ से सवा दस और दूसरी पाली में दोपहर दो से सवा चार बजे तक परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed