फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Market filled with Chinese decorative goods

मिलावटी मिठाई व चाइनीज सजावटी सामानों से पटे बाजार

Fri, 25 Oct 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Market filled with Chinese decorative goods
ज्ञानपुर। दीपावली पर्व पर मोटी कमाई करने वालों की नीयत खराब हो चुकी है। प्रशासन न तो मिलावटी मिठाई और न ही चाइनीज सजावटी सामानों का व्यापार कर रहे लोगों पर प्रभावी कार्रवाई कर पा रहा है। दो-चार दुकानों पर पहुंच कर महकमा खानापूर्ति कर सेंपल जांच के लिए भेजने का दावा करता फिर रहा है।
विज्ञापन

बताते चलें कि ज्योति का पर्व दीपावली 27 अक्तूबर को मनाने के लिए ज्ञानपुर नगर, भदोही, नईबाजार, पाली, उगापुर, औराई, घोसिया, सुभाषनगर, मोढ़, दानूपुर बाजार, सुरियावां नगर, दुर्गागंज बाजार, अभोली, जंगीगंज, कोइरौना, कटरा-धनतुलसी, ऊंज, सूफीनगर, कौलापुर, लालानगर आदि स्थानों पर मिलावटी सामानों की बिक्री में इजाफा देखा जा रहा है। वहीं चाइनीज सामानों की खरीदारी और बिक्री का विरोध करने वाले भी दूर-दूर तक नजर न आकर वह भी व्यापार को बढ़ावा देने में लग चुके हैं। वहीं दूध की आपूर्ति कम होने के बाद भी महंगे दर पर मिलावटी पनीर, छेना, बर्फी आदि की बिक्री में कमी नहीं छोड़ी जा रहे भले ही वह सेवन के बाद से हानिकारक ही क्यों न हो।
विज्ञापन

इनसेट-
कुम्हारों की रोटी-रोटी पर पड़ रहा असर
ज्ञानपुर। पूर्व के दिनों में परंपरागत मिट्टी से बनने वाले दीपक की अपेक्षा लोग कर्म खर्च में अधिक रोशनी वाले चाइनीज सामानों को अधि क तवज्जों दे देने से कुम्हारों की रोजी-रोटी प्रभावित होकर रह गई। चाक पर मेहनत करने वाले राजकुमार, दीपक, संतोष कुमार, महेंद्र कुमार, शंभूनाथ आदि का कहना था कि दीपावली के दो सप्ताह पहले से ही परिजन सिर पर टोकरी रख घर-घर दीपक पहुंचाने का अंदाज और उससे होने वाली आय से चार परिवारों का पेट भरता था लेकिन अब वह नहीं रह गया है। बाजारों में सस्ते दर पर दीपक, रंग-बिरंगे सजावटी झालर आदि का प्रचलन कारोबार को पूरी तरह से खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed