फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Marked in painting, bright tops in the quiz

चित्रकला में अंकित, क्विज में उज्ज्वल अव्वल

Wed, 19 Jan 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Marked in painting, bright tops in the quiz
विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में मंगलवार को विज्ञान क्लब की ओर से वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर जागरूकता गोष्ठी हुई। इसमें संक्रमण से बचाव, होने वाली दिक्कतों आदि पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि योग और व्यायाम से कोरोना काल में घर बैठे इम्युनिटी बेहतर की जा सकती है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल गुप्त ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए जागरूकता और सतर्कता जरूरी है। क्लब के सह समन्वयक मानिक चंद पाल ने कोविड के लक्षणों और नवीन रूपों की जानकारी दी। जिला स्काउट शिक्षक हरिश्चंद्र ने कोरोना काल में व्यायाम एवं योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। कहा कि जरूरत पर ही घर से बाहर निकलें। एसआरजी विनय शंकर पांडेय ने कोविड से जुड़े मिथक के बारे में चर्चा की और टीके की आवश्यकता को सभी के समक्ष रखा। केएनपीजी कॉलेज की वनस्पति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए मॉस्क, सामाजिक दूरी और सैनिटाइजर के इस्तेमाल पर ध्यान देने को कहा। प्रॉफेसर डॉ. कमाल अहमद ने कहा कि शरीर की इम्युनिटी व्यायाम और योग से भी बढ़ाई जा कसती है। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ. राजेश कुमार पांडेय ने आयुर्वेद की महत्ता पर प्रकाश डाला। केएनपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे ने मजबूती के साथ महामारी के मुकाबले के लिए सभी को प्रेरित किया। इस दौरान कोविड आधारित चित्रकला, निबंध और क्विज का आ योजन हुआ। चित्रकला में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमश: अंकित विश्वकर्मा, गोपाल सोनकर और अजय कांत मौर्य रहे। निबंध में अंकित मिश्र, सुंदरम शुक्ल और निखिल दुबे ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज में उज्ज्वल जायसवाल, अभिषेक मौर्य और अंकुश ने क्रमश: प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालन विज्ञान क्लब के कोषाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed