{"_id":"5db48a568ebc3e0142329023","slug":"many-trains-delayed-due-to-home-signal-failure-bhadohi-news-vns491312230","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम सिग्नल फेल होने से खड़ी रही आधा दर्जन ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम सिग्नल फेल होने से खड़ी रही आधा दर्जन ट्रेनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुआडीह-इलाहाबाद सिटी खंड पर शनिवार सुबह अहिमनपुर स्टेशन के पश्चिमी छोर का होम सिग्नल अचानक फेल हो जाने से आधा दर्जन ट्रेनें जहां-तहां खड़ी रहीं। लगभग एक घंटे बाद खराबी दूर होने पर स्थिति सामान्य हो सकी।
शनिवार को सुबह नई दिल्ली-मंडुआडीह की ओर जा रही डाउन शिवगंगा एक्सप्रेस जैसे ही अहिमनपुर स्टेशन पर पहुंची, वैसे ही होम सिग्नल फेल हो गया। चालक दल ने संकेतक के पहले ही ट्रेन को रोककर सूचना कंट्रोल को दी। उसी समय गोरखपुर से कानपुर जा रही अप चौरी चौरा एक्सप्रेस का समय हो चुका था, जिसे अहिमनपुर स्टेशन पर लाकर खड़ी कर दी गई। तब तक इलाहाबाद सिटी से मऊ जंक्शन को जा रही अप डीएमयू ट्रेन ज्ञानपुर रोड स्टेशन पहुंची। सभी ट्रेनों को जहां-तहां खड़ा कर परिचालन विभाग ने सिग्नल तकनीशियनों को जानकारी देकर खराबी दूर कराने की हिदायत दी। माधोसिंह में तैनात सिग्नल इंजीनियर रमाशंकर कुशवाहा ने टीम के साथ आई खराबी को दूर कराकर और प्वाइंट पर फंसी ट्रेनों को क्रैकिंग सिस्टम से आगे बढ़ाया, लेकिन तब तक लगभग एक घंटे का समय निकल चुका था। इससे स्टेशन और यार्ड में खड़ी ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ गया। दीपावली के एक दिन पूर्व लोगों के घर पहुंचने और सरकारी-अर्ध सरकारी कार्यालयों में पहुंचने में विलंब झेलना पड़ा। इससे लागे खीझते रहे। त्योहार के मद्देनजर ट्रेनें खचाखच भरी रहीं। होम सिग्नल की खराबी से मालगाड़ी के संचालन पर भी असर पड़ा। आसपास के स्टेशनों पर कई मालगाड़ियों को भी खड़ा करा दिया गया था।