फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   many billion rupees suddenly came into the account account holders shocked in bhadohi

Bhadohi News: अकाउंट में अचानक आए 99 अरब रुपये, बैंककर्मियों के उड़े होश, खाताधारक दौड़ा-भागा पहुंचा बैंक, फिर

Fri, 17 May 2024 06:34 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 17 May 2024 06:34 PM IST
सार

Bhadohi News: खाते में अचानक आई इतनी बड़ी धनराशि को देखकर बैंक कर्मी भौचक रह गए।

विज्ञापन
many billion rupees suddenly came into the account account holders shocked in bhadohi
प्रिंट करवाने के बाद खाताधारक का बैंक डिटेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही के दुर्गागंज थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव निवासी एक युवक के खाते में 99 अरब से ज्यादा धनराशि आ गई। इसकी जानकारी होते ही खाता धारक के साथ-साथ बैंक मैनेजर के भी होश उड़ गए। मैनेजर के अनुसार, भानु प्रकाश के केसीसी खाते में बकाये के कारण ऐसा हुआ है। फिलहाल खाते को होल्ड कर दिया गया है।

विज्ञापन


दुर्गागंज के अर्जुनपुर गांव निवासी भानुप्रकाश बिंद का सुरियावां के बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण बैंक में खाता है। 16 मई गुरुवार को अचानक उसके खाते में 99999495999.99 रुपये (99 अरब 99 करोड़ 94 लाख 95 हजार 999 रुपये) धनराशि दिखने लगी।
विज्ञापन


उन्होंने तत्काल इसकी सूचना अर्जुनपुर निवासी खाता धारक भानुप्रकाश बिंद को दी। सूचना मिलते ही वे भागे-दौड़े बैंक पहुंचे। इतनी बड़ी धनराशि खाते में देख भौचक रह गए। प्रभारी बैंक मैनेजर आशीष तिवारी ने बताया कि खाता धारक भानु प्रताप की केसीसी खाता था। खाते के माध्यम से इन्होंने खेत पर लोन ले रखा था। खाता एनपीए हो जाने के बाद इस तरह हुआ है। हालांकि, खाते को होल्ड कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed