{"_id":"625dad81981ebc0e38453d52","slug":"mandi-secretary-deposited-rs-67650-fine-bhadohi-news-vns649005921","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी सचिव ने जमा कराया 67650 रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी सचिव ने जमा कराया 67650 रुपये जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औराई थाना क्षेत्र में रविवार को पकड़े गए ट्रक चालक से मंडी सचिव ने सोमवार को 67650 रुपये जुर्माने के रूप में जमा कराया है। पंजीकरण न कराने वाले फर्मों के खिलाफ मंडी परिषद जांच अभियान जारी रखेगी।
लोगों ने बताया कि प्रदेश सरकार एक अप्रैल से समर्थन मूल्य पर 26 केंद्रों से गेहूं की खरीद कराई जा रही है। किसानों को समर्थन मूल्य से अधिक मूल्य देकर पड़ोसी जिलों के व्यापारी खरीदारी कर भुगतान भी दे रहे हैं। किसान खरीद के लिए पंजीकरण, सत्यापन, टोकन लेने में बढ़ रही परेशानियों को देखकर उपज का तौल करने में देर नहीं कर रहे हैं। यहां तक कि विदेशों में गेहूं की मांग को पूरा करने के लिए आईटीसी जैसी फर्में रेलवे स्टेशनों के नजदीक गोदाम बनाकर भंडारण करा रही हैं। उसके बाद रैक बुक कर बंदरगाह के लिए रवाना किया जा रहा है। मंडी सचिव धीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि शिकायत मिलने पर लालगंज-मिर्जापुर से ट्रक पर गेहूं लाद कर आ रहे चालक को पकड़ा गया। वैध कागजात न होने की स्थिति में 67650 रुपये जुर्माना जमा कराकर छोड़ा गया। किसानों के उपज की खरीदारी फर्म तभी कर सकेंगी जब पंजीकरण रहेगा। राजस्व की हानि पहुंचाने वालों को मंडी परिषद अभियान चलाकर चिह्नित करने की रणनीति तैयार कर लिया है।