फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Manbads demolished the thatch, ransacked the shop

मनबढ़ों ने गिराया छप्पर, दुकान में तोड़फोड़

Sun, 04 Jul 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Manbads demolished the thatch, ransacked the shop
विष्णपुर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद पाल ने आरोप लगाया कि उनके घर के समीप ही मवेशियों के रहने के लिए छप्पर का गोशाला है। शनिवार को गांव के कुछ मनबढ़ 25 की संख्या में पहुंचे। छप्पर को गिरा दिया और दुकान में तोड़फोड़ की। विरोध करने पर उनकी पत्नी गीता (50), बेटे संदीप, अमित को लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। जिसमें गीता के हाथ और सिर में गंभीर चोट आई है। कहा कि सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने पहले तो कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन अब तक कुछ नहीं किया। आरोपियों का मात्र 151 में चालान कर छोड़ दिया। अब मनबढ़ उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने के साथ ही उनके गोशाला स्थल पर जबरिया निर्माण कराना चाह रहे हैं। थाने के कुछ पुलिसकर्मी भी मामले में संलिप्त हैं। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कहा कि मामले में न्याय मिलेगा। किसी भी पुलिसकर्मी की संलिप्तता मिलेगी तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed