{"_id":"600959de8ebc3e328f3aeb2e","slug":"man-threatening-suicide-from-climb-at-water-tank-in-bhadohi-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पानी की टंकी पर चढ़कर युवक देने लगा जान देने की धमकी, डीएम-एसपी ने नीचे उतारा, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पानी की टंकी पर चढ़कर युवक देने लगा जान देने की धमकी, डीएम-एसपी ने नीचे उतारा, जानें मामला
Thu, 21 Jan 2021 04:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 21 Jan 2021 04:34 PM IST
विज्ञापन
पानी की टंकी पर चढ़ा शख्स।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में जमीन पर कब्जा करने के विरोध में गुरुवार को एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। ग्राम प्रधान पर उसकी जमीन में जबरन निर्माण करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगा।
विज्ञापन
उधर से गुजर रहे जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद और एसपी रामबदन सिंह मौके पर पहुंच गए। डीएम ने निर्माण रोकने का आश्वासन देकर लगभग तीन बजे युवक को नीचे उतारा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कौलापुर गांव निवासी विजय प्रजापति दोपहर में चकपरौना स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। नीचे उसके परिवार वाले रोने बिलखने लगे। टंकी पर चढ़े युवक का कहना था कि उसकी जमीन पर ग्राम प्रधान जबरन निर्माण करवा रहे हैं। जबकि उनकी जमीन पड़ोस में है।
विज्ञापन
Trending Videos
डीएम, एसडीएम, तहसीलदार को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। प्रधान दबंग किस्म के आदमी हैं। यह देखकर वहां भारी भीड़ जुट गई। उधर से सेमराध जा रहे डीएम और एसपी ने अपनी गाड़ी पानी टंकी की ओर घुमवा ली। डीएम ने कहा कि जमीन की नाप कराकर देखा जाएगा कि अगर आपके हिस्से में निर्माण हुआ है तो उसे गिरवा दिया जाएगा। इसके बाद वह टंकी से नीचे उतरा।