फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Make organic fertilizer at home, take advantage

जैविक खाद घर बनाकर लाभ प्राप्त करें किसान

Mon, 25 Oct 2021 07:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Make organic fertilizer at home, take advantage
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां में रोजगार उन्मुखीकरण के तहत ग्रामीणों और नवयुवकों के लिए चलाए गए पांच दिवसीय वर्मी कंपोस्ट उत्पादन तकनीक प्रशिक्षण का सोमवार को समापन हो गया। इसमें जैविक खेती को बढ़ावा दिया गया। साथ ही घर में जैविक खाद बना कर लाभ उठाने की अपील की गई।
विज्ञापन

केंद्र के अध्यक्ष डॉ. विश्वेंदु द्विवेदी ने बताया कि आज जैविक खेती की आवश्यकता बढ़ती जा रही है। किसान घर पर गुणवत्तायुक्त जैविक खाद तैयार कर अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। समन्वयक कृषि प्रसार विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी ने वर्मी कंपोस्ट उत्पादन तकनीकी के बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने नाडेप कंपोस्ट उत्पादन तकनीकी पर भी जानकारी दी। उद्यान विशेषज्ञ डॉ. एके चतुर्वेदी ने सब्जियों की जैविक खेती पर चर्चा करते हुए इसे अपनाने पर जोर दिया। पशु चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. जीके चौधरी ने पशुपालन और एग्रीकल्चर के टिकाऊ खेती पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। केंद्र के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने वर्मी कंपोस्ट बनाने में आर्थिक लाभ का लेखा-जोखा पर चर्चा करते हुए इसके लाभ के बारे में बताया। फार्म प्रबंधक डॉ. पीसी सिंह ने वर्मी कंपोस्ट का प्रयोगात्मक जानकारी देते हुए जैविक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया। तकनीकी सहयोग डीपी सिंह और प्रमोद पासवान ने प्रदान किया । इस मौके पर निखिल कुमार मौर्य, रितिक दुबे, पवन कुमार यादव ,प्रमोद कुमार यादव, आशुतोष विश्वकर्मा, दिनेश कुमार गौतम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed