फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Makar Sankranti tomorrow , people studying people shopping

मकर संक्राति कल, तैयारी में जुटे रहे लोग

Wed, 14 Jan 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला Updated Wed, 14 Jan 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti tomorrow , people studying people shopping
मकर संक्राति मनाने की तैयारियां पूर्ण हो गई है। पर्व को मनाने के लिए नगर से लेकर देहात तक के लोगों ने मंगलवार को बाजार में तिल, चूड़ा, लाई, गुड़ इत्यादि सामानों की खरीदारी की।
विज्ञापन


बच्चों ने पतंग आदि खरीदकर घरों में रख लिया। बुधवार को दिन भर आसमान में भक्काटे की आवाज गूंजेगी। मकर संक्राति को लेकर पिछले एक सप्ताह से चल रही तैयारी शबाब पर रही।
विज्ञापन


 ज्ञानपुर नगर, गोपीगंज, औराई, भदोही, जंगीगंज, सुरियावां समेत अन्य बाजारों में लाई-चूड़ा, गट्ठा पतंग की लोगों ने खरीदारी की।

आचार्य कृपाशंकर दूबे ने बताया कि संक्रांति का पूर्ण योग गुरुवार को बन रहा है, बुधवार की रात एक बजकर बीस मिनट पर संक्रांति शुरू हो जाएगी।

सुबह स्नान आदि करने के बाद लोग खिचड़ी खाकर पर्व मनाएंगे। उसके बाद दिन भर घरों पर बैठकर लोग लाई-चूड़ा सहित अन्य व्यंजनों का आनंद उठाएंगे।

युवा पतंग उड़ाने और काटने में लगे हुए हैं। पिछले साल की तरह संक्रांति को लेकर इस बार भी लोगों में भ्रम है। कहीं  तारीख के हिसाब से 14 जनवरी को मनाने की तैयारी चल रही है तो कहीं पंचांग को देखते हुए 15 जनवरी को मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed