{"_id":"b5e9b899d660c2368e1e519746506cf7","slug":"mahua-children-dancing-was-praised-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के महुआ नृत्य को सराहा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के महुआ नृत्य को सराहा गया
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
Updated Fri, 11 Dec 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार घंटे के कार्यक्रम में कक्षा 1, 2 और तीसरी कक्षाओं के बच्चों द्वारा प्रस्तुत झारखंड का महुआ नृत्य लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया जिसका लोगों ने तालियों के साथ स्वागत किया।
वार्षिकोत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। इसके बाद बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम की बारी थी। एलकेजी और यूकेजी ने बटरफ्लाई डांस में सराहना बटोरी तो तमिल फोक डांस के माध्यम से नीकिता, जागृति राय, नम्रता, सिरद्धार्थ दूबे, अली नकीब आदि ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
कक्षा 6 से 12 तक के 20 बच्चों द्वारा प्रस्तुत समूह हिंदी समूह गान में बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण और परिवारिक मूल्यों को बचाए रखने का संदेश लोगों को दिया। कश्मीरी फोक डांस में भी बच्चों ने अपनी नृत्य प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि वाराणसी के बिशप, डा.यूजीन जोसफ ने कहा कि छोटे बच्चे देश के भविष्य हैं। इन्हें वैसे ही तराशा जाना चाहिए जैसे कुम्हार मिट्टी के बर्तनों को तराशता है। एक बार जो इन्हें सही दिशा मिल गई तो फिर वे पीछे मुड़कर नहीं देखेंगे।
बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि अभिभावकों को भी अपने बच्चों की उलझनों के प्रति सजग रहना चाहिए। वेलकम स्पीच कक्षा 11वीं की इशिता राय ने दिया। फादर अजय ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि विद्यालय की सफलता के 34 वर्षों में अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने भावी योजनाओं पर भी चर्चा की। जुंबा डांस, अंग्रेजी नाटिका, हिंदी नृत्य ड्रामा, आर्केस्ट्रा आदि में बच्चों ने अपनी कला का जादू बिखेरा।
वार्षिकोत्सव के दौरान मुख्य अतिथि ने विद्यालय के गत वर्ष के टापर्स को सम्मानित किया। कक्षा 12 की सोआ साकिब व दसवीं के मो.फैजान ने संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन किया।
इस मौके पर प्रबंधक फादर मैथ्यू कयानी, फादर थामस, फादर सूजा इराज, फादर राजेश मसीह, फादर रेमंड, सिस्टर किरन, वीणा, पंकज सिन्हा, सैयद एखलाक, मुशीर इकबाल, दिलीप गुप्ता, तारिक अंसारी, सहाबुद्दीन, अश्फाक अहमद, सरिता मिश्रा आदि मौजूद रहे।