फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mahashivratri: The area resonated with the chants of Har Har Mahadev

महाशिवरात्रि : हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजा क्षेत्र

Wed, 02 Mar 2022 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri: The area resonated with the chants of Har Har Mahadev
महाशिवरात्रि के मौके पर मंगलवार को कालीन नगरी शिवमय रही। सोमवार की आधी रात के बाद से ही देवालयों में कतार लगनी शुरू हो गई थी। मंदिरों के कपाट खुलने पर श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव का जयकारा लगाते हुए देवाधिदेव भगवान शिव का जलाभिषेक कर दर्शन-पूजन किया। जिले के विभिन्न इलाकों में भगवान शिव की महिमा गायी गई और रुद्राभिषेक किया गया। जिले के विभिन्न शिव मंदिरों के आसपास मेल का आयोजन भी किया गया। जगह-जगह शिव बरात भी निकाली गई।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पौराणिक सेमराधनाथ धाम, गोपीगंज के बड़े शिव मंदिर, तिलेश्वर महादेव, ज्ञानपुर नगर में स्थित हरिहर नाथ मंदिर पर सुबह से ही काफी संख्या श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। भक्तों ने शाम को बाजे गाजे के साथ नाचते गाते रंग गुलाल उड़ाते हुए शिव बरात निकाली। मंदिरों व शिव बरात के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। ज्ञानपुर, गोपीगंज, सुरियावां में शिव बरात निकाली गई, वहीं अभोली, ज्ञानपुर, गोपीगंज में मेला का आयोजन भी किया गया। दर्शन पूजन के साथ ही प्रमुख मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान और भजन-कीर्तन का क्रम देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन

सुरियावां प्रतिनिधि के अनुसार थाना परिसर में बने शिव मंदिर, 52 बीघा तालाब और वरुणा नदी के तट स्थित बहुता शिव मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। बाद में भगवान शिव की झांकी निकाली गई और प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं, मोढ़ स्थित बनकट के बाबा बटेश्वर नाथ, बदलीपुर के बदले स्वर महादेव आदि शिव मंदिरों पर दर्शन पूजनके लिए भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed