{"_id":"677d2ba4337387595e054dbc","slug":"maha-kumbh-security-bhadohi-police-conducted-mock-drill-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाकुंभ सुरक्षा : भदोही पुलिस ने किया मॉकड्रील, जांची गई मुस्तैदी, यातायात व्यवस्था की महत्ता की जानकारी दी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाकुंभ सुरक्षा : भदोही पुलिस ने किया मॉकड्रील, जांची गई मुस्तैदी, यातायात व्यवस्था की महत्ता की जानकारी दी गई
Tue, 07 Jan 2025 06:57 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 07 Jan 2025 06:57 PM IST
सार
महाकुंभ नजदीक है और भदोही पुलिस ने मॉकड्रील कर सुरक्षा और यातायात की मुस्तैदी को जाना। इसके साथ ही महत्ता समझाते हुए प्वाइंट को समझाया गया।
विज्ञापन
महाकुंभ को लेकर यातायात का मॉकड्रिल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था एवं सुचारू यातायात को लेकर पुलिस सक्रिय हो गई है। मॉकड्रील कर तैयारी को परखा जा रहा है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन के नेतृत्व में बाबूसराय बाजार में माकड्रील किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान आधुनिक संसाधनों ड्रोन कैमरा, जिक/जैक बैरियर और मोर्चा आदि का प्रयोग किया गया। एसपी ने बताया कि भदोही प्रयागराज का सीमावर्ती जिला है। इससे बिहार समेत अन्य प्रांत से आने वाले श्रद्धालु ईधर से होकर ही गुजरेंगे। श्रद्धालुओं की व्यापक सुरक्षा व्यवस्था, सहूलियत के लिए प्रबंध किया जा रहा है।
विज्ञापन
जिले के मुख्य मार्गों और एंट्री प्वाइंटों पर बैरियर संग पिकेट ड्यूटी लगाकर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग विशेषकर राजमार्ग के किनारे स्थित होटल और ढाबों पर अनावश्यक वाहनों को न खड़ा करने का निर्देश दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग अतिक्रमण मुक्त रहेगा।
विज्ञापन