{"_id":"6223b728b09805707b27e3b3","slug":"magistrates-should-conduct-elections-in-a-fair-and-transparent-manner-dm-bhadohi-news-vns6418717117","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजिस्ट्रेट निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से कराएं चुनाव : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजिस्ट्रेट निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से कराएं चुनाव : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक हुई। इसमें सात मार्च को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से चुनाव कराने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों से कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार ही मतदान संपन्न कराएं। सभी जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट आपस में तालमेल बनाकर मोबाइल फोन नंबर का आदान - प्रदान कर लें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया आपके हाथ में है। आधारभूत तथ्यों का सभी मजिस्ट्रेटों को ज्ञान अवश्य होना चाहिए। मोबाइल फोन पर क्षेत्र की लोकेशन डालकर रखें। जिसकी आयोग समीक्षा करेगा। उन्होंने बताया कि छह मार्च को अलग-अलग रूट चार्ट बनाकर वाहन संग पोलिंग पार्टियों को रवाना कराएं। साथ ही पीठासीन अधिकारियों को निर्देश अवश्य दें कि जिस बूथ पर उनकी ड्यूटी लगी है उससे संबंधित मतदाता सूची का मिलान अवश्य कर लें। चुनाव में 60 प्रतिशत मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। मतदान केंद्र के अंदर किसी भी व्यक्ति का मोबाइल फोन, कैमरा आदि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि मतदान के दिन सुबह साढ़े पांच बजे मॉकपोल अवश्य शुरू करा लें। मीडियाकर्मियों को भी बूथों के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि कोई भी मतदान कार्मिक किसी का आतिथ्य स्वीकार नहीं करेगा।