फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Magistrate sector

सेक्टर मजिस्टट्रेट

Fri, 16 Oct 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Fri, 16 Oct 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
Magistrate sector

विज्ञापन
 पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक अधिकारी पूरी तैयारी से जुट गए हैं।

 तीसरे चरण के मतदान को लेकर प्रेक्षक अनिल    कुमार मिश्र की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को कर्तव्य का पाठ पढ़ाया गया।


इस मौके पर प्रेक्षक अनिल कुमार और जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश बिंदु ने कहा कि मतदान के दिन सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। मतदान शुरू होने से लेकर मतदान संपन्न होने के बाद मतपेटियों को स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने की उनकी जिम्मेदारी होती है।



अधिकारियों ने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट 17 अक्टूबर को होने वाले मतदान के दौरान प्रत्येक दो घंटे में अपनी रिपोर्ट जोनल मजिस्ट्रेट कों देंगे। कहीं भी कोई दिक्कत आती है तो सेक्टर मजिस्ट्रेट आवश्यकतानुसार अपनी शक्तियों का प्रयोग कर सकते हैं, बशर्ते कानून व्यवस्था न प्रभावित हो। किसी भी मतदान केंद्र पर शरारती तत्वों की ओर से मतदान प्रभावित कराने का प्रयास किया जाए तो उसे ध्वस्त करें।



 चुनाव में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की  जाएगी। पुलिस अधीक्षक एके राय ने कहा कि मतदान के दौरान कोई भी ऐसा कार्य न होने पाए, जिससे कानून व्यवस्था पर असर पड़े। कोई कितना भी प्रभावशाली  क्यों न हो, उसके साथ सख्ती के साथ पेेश आएं। इस मौके पर            सीडीओ आरपी मिश्र समेत सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed