फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Magistrate removed poster-sticker from the vehicle

मजिस्ट्रेट ने वाहन से उतरवाया पोस्टर-स्टीकर

Mon, 14 Feb 2022 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Magistrate removed poster-sticker from the vehicle
विधानसभा चुनाव में आचार संहिता के पालन को लेकर प्रशासन ने सक्रियता बढ़ा दी है। रविवार को गोपीगंज नगर में हाइवे के पड़ाव ओवरब्रिज के पास मजिस्ट्रेट ने लगभग छह वाहनों पर अनुमति के बगैर लगे पोस्टर व स्टीकर को उतरवा दिया। साथ ही वाहन सवार लोगों से कड़ाई से पूछताछ भी की।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जिले में 10 फरवरी को जारी की चुकी है। इस बीच 14 फरवरी को कई प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किए जाने की संभावना को देखते हुए मजिस्ट्रेट ने पोस्टर व स्टीकर लगे वाहनों की रविवार को जांच की। मजिस्ट्रेट ने गोपीगंज नगर में हाइवे पर पड़ाव ओवरब्रिज के पास वाहनों की जांच की। इस दौरान मजिस्ट्रेट ने चुनाव आचार संहिता का पालन कराने के लिए छह वाहनों पर लगे पोस्टर व स्टीकर उतरवा दिया। मजिस्ट्रेट की टीम में शामिल सदस्यों ने पोस्टर, स्टीकर बनाने वाली संस्था का पता पूछकर ही वाहन सवारों को आगे जाने दिया। मजिस्ट्रेट रवि कुमार ने बताया कि राजनीतिक दलों के प्रत्याशी और समर्थक वाहनों पर तभी पोस्टर, स्टीकर लगाकर चल सकेंगे, जब जिला निर्वाचन अधिकारी का परमिशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed