फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Love is complete relatives thrashed lover who reached home with girlfriend in bhadohi

मुकम्मल हुआ इश्क: प्रेमिका को लेकर घर पहुंचे प्रेमी की परिजनों ने की धुनाई, थाने में पुलिस ने शादी कराई

Mon, 03 Jul 2023 01:19 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क,भदोही
अमर उजाला नेटवर्क,भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 03 Jul 2023 01:19 PM IST
सार

प्रेमिका को लेकर गायब हुआ प्रेमी सोमवार अलसुबह उसे उसके घर छोड़ने पहुंचा। भनक लगते ही परिजनों ने प्रेमी को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। मामला कोतवाली पहुंचा तो घंटों चली पंचायत के बाद दोनों सात जन्मों के बंधन में बंध गए।

विज्ञापन
Love is complete relatives thrashed lover who reached home with girlfriend in bhadohi
थाने में प्रेमी जोड़ी की हुई शादी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी के भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली में सोमवार को पुलिस ने ऐसा काम किया जो जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में है। पुलिस ने थाने में प्रेमी जोड़े की शादी कराई। दरअसल, प्रेमिका को लेकर गायब हुआ प्रेमी सोमवार सुबह उसे उसके घर छोड़ने पहुंचा। भनक लगते ही परिजनों ने प्रेमी को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। मामला थाने पहुंचा तो घंटों चली पंचायत के बाद दोनों सात जन्मों के बंधन में बंध गए।

विज्ञापन


मामला गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों का है। गांव निवासी एक युवकी छह महीने पहले हरियाणा में अपनी बड़ी बहन के यहां पहुंची थी। वहीं पर बगल के गांव का एक युवक भी रहता था। एक ही जगह का होने के कारण युवक और युवती के बीच अक्सर बातचीत होती रहती थी।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: चोरी मामले में आरोपियों का नाम हटा दो नहीं तो तेरी खैर नहीं, कोतवाल को आया धमकी भरा फोन

विज्ञापन
विज्ञापन

कल से ही प्रेमिका को लेकर गायब था प्रेमी

बातचीत होते-होते प्रेम परवान चढ़ा तो दोनों छुप-छुप कर मिलते रहे। बीते माह युवती वापस गांव लौट आई। दो दिन दिन पहले युवक भी अपने घर आया। रविवार रात दोनों के बीच फोन पर बात हुई और प्रेमी उसके गांव उससे मिलने पहुंच गया। वह प्रेमिका को लेकर पूरे दिन गायब रहा।  सोमवार अलसुबह वह प्रेमिका को उसके घर छोड़ने पहुंचा।

परिजनों की नजर पड़ी तो युवक भागने के चक्कर में बाइक समेत गिर पड़ा। प्रेमिका के परिजनों उसे पकड़ कर जमकर पिटाई की। मामला कोतवाली पहुंच गया। सूचना पर युवक के परिजन भी थाने पहुंचे। जहां दोनों परिवारों के बीच घंटों पंचायत चली। आखिर में दोनों के परिजन राजी हुए और कोतवाली में ही दोनों की शादी हुई। शादी के बाद दोनों के परिजन खुशी-खुशी घर चले आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed