फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Loss of two lakhs due to fire in bhadohi

मोबाइल शाप में आग से दो लाख का नुकसान

Fri, 14 Feb 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Loss of two lakhs due to fire in bhadohi
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस रोड स्थित एक मोबाइल शाप में बीती रात संदिग्ध हाल में आग लग जाने से दो लाख रुपयों के मोबाइल, बिजली उपकरण, फर्नीचर आदि जलकर राख हो गए। दुकानदार के मुताबिक यह काम अराजक तत्वों का है जो कुछ माह पूर्व उसे धमकी दे गए थे। पुलिस तहरीर लेकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मार्ग पर अजय लाल की दुकान है। उन्होंने बताया कि रोज की तरह वे 8.30 बजे दुकान बंद कर पास ही घर चले गए थे। भोजन कर वे सोने की तैयारी कर रहे थे कि रात्रि 11.30 बजे के लगभग फोन आया कि दुकान में आग लगी है। वह तत्काल दुकान पहुंचा और मौजूद लोगों के सहयोग से पानी, बालू की सहायता से आग बुझाने का प्रयास करने लगा। आग तो किसी तरह बुझा लिया गया लेकिन दुकान में रखे सभी सामान जल कर बेकार हो गए।
विज्ञापन

बताया कि कूलर, पंखा, दो लैपटाप, 10 मोबाइल, मोबाइल पार्ट्स, दो कलर टीवी रिपेयरिंग के लिए आया था जो जलकर खाक हो गया। कुल मिलाकर नुकसान की कीमत 2 लाख रुपये बताई। दुकानदार ने तहरीर में अराजक तत्वों द्वारा आग लगा देने का आरोपा लगाया है। यह भी कहा कि कुछ लोगों से कुछ विवाद हो गया था जिसके बाद उन्होंने धमकाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed