फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   loot with bank mitra in bhadohi uttar pradesh

Bhadohi News: बाइक सवार बदमाशों ने पहले ओवरटेक किया फिर बैंक मित्र को गोली मारकर लूट लिए डेढ़ लाख रुपए

Wed, 27 Jul 2022 11:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 27 Jul 2022 11:37 AM IST
सार

भदोही जिले में बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं। यहां बैंक मित्र को गोली मारकर डेढ़ लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
loot with bank mitra in bhadohi uttar pradesh
किशनगढ़ में व्यापारियों से लूट - फोटो : Social Media

विस्तार

थानाक्षेत्र के मऊरामशाला के समीप मंगलवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने फिनो बैंक संचालक बैंक मित्र विनोद दुबे (42) निवासी नेवादा को गोली मारकर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। बैंक मित्र को सीएचसी सुरियावां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार उसके हाथ में गोली लगी है। 
विज्ञापन


नेवादा रोही गांव निवासी विनोद दूबे यूनियन बैंक की ज्ञानपुर शाखा से बैंक मित्र हैं। वह फिनो बैंक सर्विस से जुड़कर काम करते हैं। प्रतिदिन बैंक से पैसा निकालते हैं और ग्राहकों को जरूरत के अनुसार देते हैं। मंगलवार को वह ज्ञानपुर स्थित यूनियन बैंक की शाखा से पैसा निकालकर अपने घर आ रहे थे।
विज्ञापन


वह मऊरामशाला के समीप पहुंचे थे कि बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया और बैग छीनने लगे तो विनोद ने इसका विरोध किया। इस पर बदमाशों ने गोली चला दी। गोली उनके बाएं हाथ में लगी। उसके बाद बदमाश बैग छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के सहयोग से वह सुरियावां थाने पहुंचे। थाना प्रभारी विश्वजीत राय ने सीएचसी सुरियावां में भर्ती कराया। हाथ में गोली फंसने के कारण बैंक मित्र को जिला अस्पताल ज्ञानपुर रेफर किया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed