फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Lok Sabha elections 2024 Reputation of MLAs at stake in political battle of Bhadohi

Lok Sabha Election 2024: भदोही के सियासी रण में दांव पर लगी विधायकों की प्रतिष्ठा, 25 मई को होगा मतदान

Mon, 29 Apr 2024 09:40 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 29 Apr 2024 09:40 AM IST
सार

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को भदोही सीट पर मतदान होना है। इस सीट पर कांटे की टक्कर है। यहां चुनावी रण में पांच विधायकों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। 

विज्ञापन
Lok Sabha elections 2024 Reputation of MLAs at stake in political battle of Bhadohi
Lok Sabha Election 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को भदोही सीट पर मतदान होना है। भाजपा ने मझवां के विधायक डॉ. विनोद बिंद तो इंडिया गठबंधन ने तृणमूल के टिकट पर पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी को मैदान में उतारा है, जबकि बसपा ने इरफान अहमद को चुनाव में लाकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। 

विज्ञापन


वर्तमान सांसद रमेश बिंद का टिकट काटने के बाद बिंद वोटरों को साधने के लिए भाजपा ने विनोद बिंद को मैदान में उतारा, लेकिन अभी ग्रामीण अंचलों में हवा नहीं बन पा रही है। वहीं दूसरी ओर ब्राह्मण मतदाता भी अभी कुछ खुलकर नहीं कह रहे हैं। 
विज्ञापन


सपा का गढ़ रही भदोही सीट को तृणमूल के खाते में भेजने से सपा के अंदर भी सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। भदोही से सपा विधायक जाहिद बेग को मुस्लिम वोटरों, प्रतापपुर की विजमा यादव को यादव और हंडिया के हाकिम बिंद को बिंद वोटरों को इंडिया गठबंधन के पाले में लाने की चुनौती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ज्ञानपुर से निषाद पार्टी के विधायक विपुल दूबे को नाराज ब्राह्मणों को भाजपा के पक्ष में लाने, जबकि औराई के दीनानाथ भाष्कर को दलित मतदाताओं को भाजपा के साथ जोड़ना होगा। नतीजे चाहे जो आए, लेकिन पांचों विधायकों की प्रतिष्ठा चुनाव में फंस गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed