{"_id":"661168438ab857e1f9033c11","slug":"little-girl-died-on-road-to-hit-by-high-speed-tractor-in-bhadohi-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से आठ साल के बच्ची की मौत, चालक फरार; परिवार बेसुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से आठ साल के बच्ची की मौत, चालक फरार; परिवार बेसुध
Sat, 06 Apr 2024 08:51 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 06 Apr 2024 08:51 PM IST
सार
Bhadohi News: भदोही के नवधन गांव में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से बातचीत कर शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
Road Accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भदोही के ऊंज थाना क्षेत्र नवधन गांव में शनिवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से आठ वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई। वह घर से सामान लेने के लिए निकली थी। इस बीच, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
नवधन गांव निवासी शेरू मजदूरी कर अपनी आजीविका चलाते हैं। उनकी आठ साल की बेटी साक्षी शनिवार की शाम सामान लेने के लिए बाजार में निकली हुई थी। गांव में एक ट्रैक्टर सरकारी काम के लिए ईंट गिराने आया हुआ था और ईंट गिराकर जा रहा था। इस बीच घर के कुछ ही दूरी पर साक्षी ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। जब तक लोग उसे अस्पताल पहुंचाते तब तक उसने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक ऊंज राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन