फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Liquor shops will remain closed on the highway for two days a week

हाइवे पर सप्ताह में दो दिन बंद रहेगी शराब की दुकानें

Mon, 11 Jul 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Liquor shops will remain closed on the highway for two days a week
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक हुई। इसमें शत प्रतिशत वसूली न करने वाले विभागों को सुधार की हिदायत दी गई। माह में वसूली शत प्रतिशत करने का निर्देश दिया। सावन में हाईवे पर शराब की दुकानों को रविवार और सोमवार को बंद करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली पूरी करें, इसमें किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी राजस्व वसूली में हीलाहवाली करेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में बालू और मिट्टी के अवैध खनन को अविलंब नियंत्रित करने का निर्देश दिया। परिवहन विभाग अभियान चलाकर ओवरलोड गाड़ियों पर कार्रवाई करें। तीनों एसडीएम को निर्देश दिया कि ग्राम समाज की जमीन पर बने मकानों को ध्वस्त करें। तहसीलों में लंबित भूमि विवादों, मुकदमों को निस्तारण कराए अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी। कुछ तहसीलों में लक्ष्य के अनुरूप वादों का निस्तारण न होने पर नाराजगी जताई और लक्ष्य निर्धारित करने का निर्देश दिया। डीएम ने आईजीआरएस की शिकायतों का निस्तारण, रिट याचिकाएं, खतौनी, स्वामित्व योजना, रोस्टर के अनुसार खतौनियों का दाखिला, इंटी भू माफिया जैसे कार्यों पर अब तक के कार्यों की प्रगति को बढ़ाने के निर्देश दिया। जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिया कि कांवर यात्रा के मद्देनजर हाइवे पर शराब की दुकानें रविवार और सोमवार को बंद करें। गोपीगंज की अधिशासी अधिकारी से कहा कि सर्विसलेन पर हुए अतिक्रमण को हटाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed