फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Lineman falls from pillar to death

खराबी दूर करते समय गिरकर लाइनमैन की मौत

Sat, 26 Oct 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Lineman falls from pillar to death
ज्ञानपुर। नगर स्थित पुरानी पुलिस लाइन गेट के समीप शुक्रवार की सुबह तार की खराबी दूर करते समय पोल से गिर कर सरकारी लाइनमैन मन्नालाल बिंद (52) निवासी जखांव की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस के साथ पहुंचे विभागीय अधिकारियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि पुलिस लाइन और वीएनजीआईसी के पास पेड़ गिर जाने के कारण तार टूट गए थे। जानकारी होने पर कस्बा क्षेत्र में सरकारी लाइनमैन के पद पर तैनात मन्नालाल बिंद मौके पर पहुंच कर पोल चढ़ गया और खराबी दूर करने लगा। उसी दौरान संभवत: उसका पैर फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर सिर के बल नीचे गिर गया। सिर में गंभीर चोट आने के कारण जब तक उसे उपचार के लिए ले जाया जाता, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कुछ देर बाद पुरानी कलेक्ट्रेट स्थित बिजली उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारियों को भनक लगी तो वह अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिशासी अभियंता एमके सिंह ने बताया कि मृतक सरकारी लाइनमैन था। उसके परिवार को शासन की ओर से मिलने वाली सुविधाएं मिलने के साथ ही पुत्र को नौकरी भी दी जाएगी।
विज्ञापन

आठ घंटे बाधित रही नगर की आपूर्ति
ज्ञानपुर। पुलिस लाइन-वीएनजीआईसी के पास पेड़ गिर जाने से आई खराबी को दूर करते समय सरकारी लाइनमैन मन्नालाल बिंद की मौत के बाद से लगभग आठ घंटे तक नगर क्षेत्र की आपूर्ति बाधित रही। कारण यह रहा कि लाइनमैन के मौत के बाद पूरा विभाग लिखापढ़ी और खराबी को दुरुस्त कराने में लगा रहा। इससे सुबह नौ बजे से शाम को साढ़े चार बजे तक बिजली गुल रही। उधर देर तक आपूर्ति बाधित हो जाने से धनतेरस पर लोगों को परेशानी सताती रही। शाम को साढ़े चार बजे के बाद बिजली के दर्शन हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed