फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Life threat to an MLA from Bhadohi district

भदोही जिले के एक विधायक को जान का खतरा, मुख्यमंत्री और डीजीपी को लिखा पत्र 

Sun, 07 Jun 2020 09:05 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 07 Jun 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
Life threat to an MLA from Bhadohi district
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

भदोही जिले के एक विधायक को जान का खतरा है। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री, मुख्यमंत्री और डीजीपी को पत्र लिखकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। विधायक का आरोप है कि गत दिनों प्रयागराज में तैयार की गई हत्या की योजना में उन्हें भी निशाना बनाने की तैयारी की गई थी।

विज्ञापन


इसके लिए उनके आवास की रेकी कराई गई थी। प्रयागराज में गत दिनों पुलिस ने एक शूटर को गिरफ्तार किया था। उसके प्लान में माननीय को भी निशाना बनाने की योजना थी। यह आरोप लगाते हुए खुद विधायक ने शासन तक शिकायत की है। हालांकि पूछने पर वह इस मसले पर बोलने से बचते रहे, लेकिन इतना कहा कि जिले में अपराधियों की गतिविधियां बढ़ रही हैं और पुलिस का ध्यान कहीं और है। 
विज्ञापन


शिकायती पत्र में माननीय ने उनकी हत्या कराने की साजिश में जिले के कई सफेदपोशों की भी भूमिका होने का जिक्र किया है। लिखा है कि उनके एक करीबी को मिलाकर उनके आवास की रेकी करवाई गई। कई गैंग के लिए काम कर चुका एक शूटर लॉकडाउन के दौरान कई दिनों तक भदोही जिले में ही मौजूद रहा, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग पाई। उसी के जरिए मेरे आवास की रेकी कराई गई। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कहा कि प्रकरण संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed