फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Life is saved by following traffic rules

यातायात नियमों का पालन करने से बचती है जिंदगी

Sat, 24 Jul 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Life is saved by following traffic rules
यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले लापरवाह चालकों के कारण सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो रही है। इस पर रोकथाम तभी लगेगी जब चालक नियम का पालन कर प्रशासन का सहयोग करेंगे। ये बातें शनिवार को एआरटीओ अरुण कुमार बस स्टैंड परिसर औराई में बस, ट्रक, टैक्सी, आटो संघ के पदाधिकारियों और चालकों को जागरुक करते समय दी।
विज्ञापन

यात्री कर अधिकारी शारदा कुमार मिश्रा ने कहा कि शासन के निर्देश पर 22 से 28 जुलाई तक सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाकर परिवहन विभाग अपनी जिम्मेदारी पूरा कर रहा है। लेकिन जिम्मेदारी को लक्ष्य तक पहुंचाना वाहन चालकों का कर्तव्य है। बताया कि भीड़भाड़ वाले स्थान पर प्रेशर हार्न का प्रयोग न करे, हेलमेट लगाकर बाइक चालक सड़क पर निकले। चार पहिया चालक सीट बेल्ट का प्रयोग करे, रात के समय किसी भी चौराहा-तिराहा से घूमते समय डिपर चलाएं और कागजात लेकर यात्रा करें।
विज्ञापन

इस मौके पर मौजूद यातायात निरीक्षक शशिकांत ने बताया कि महामारी की गाइड लाइन में होने वाली अनदेखी के चलते वाहनों का चालान काटना पड़ रहा हैं। बड़े वाहन स्वामियों को ओवरलोडिंग न करने, टैक्स की अदायगी समय से करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed