फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Lekhpal, the commissioner could not tell the length of the chain

जंजीर की लंबाई नहीं बता सका लेखपाल, भड़के कमिश्नर

Wed, 17 Feb 2021 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal, the commissioner could not tell the length of the chain
ज्ञानपुर/औराई। जिले की तीनों तहसीलों में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें आए 212 प्रार्थना पत्रों में महज 13 का निस्तारण मौके पर हो सका, जबकि 199 मामले लंबित रह गए। औराई तहसील में कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र और डीएम आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। समधा खास गांव का लेखपाल जंजीर की लंबाई नहीं बता सका। इसको लेकर कमिश्नर ने नाराजगी जताई। ईओ घोसिया को बिना सूचना के दो माह से अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

ज्ञानपुर तहसील में एसडीएम चंद्रशेखर और तहसीलदार देवेंद्र यादव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें आए 65 प्रार्थना पत्रों में एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। औराई संवाददाता के अनुसार, कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र और डीएम आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 98 प्रार्थना पत्र आए, जिनमें 10 का निस्तारण हो सका। राजस्व के अधिक मामले आने पर कमिश्नर ने चिंता जताई और लापरवाह लेखपालों को सुधर जाने की नसीहत दी। समाधान दिवस के दौरान मंडलायुक्त और डीएम ने जमीन से जुड़े मामलों को लेकर जब समधा खास के लेखपाल को बुलाकर जंजीर की संख्या और एक जंजीर की लंबाई के बारे में जानकारी ली तो लेखपाल बता नहीं सका। इस पर मंडलायुक्त की त्योरी चढ़ गई। चेतावनी दी कि सब जानकारी ले लो, नहीं तो बर्खास्त कर दिया जाएगा। औरंगाबाद उगापुर कोठरा सहित कई गांवों के लेखपालों को हिदायत दी की वे अपनी कार्यशैली में बदलाव करें। बिजली विभाग के एक्सईएन को निर्देश दिया कि कनेक्शन के बाद भी जिन उपभोक्ताओं के तार नहीं जोड़े गए, उसे जुड़वाएं। मंडलायुक्त ने कहा कि 22 मार्च तक गांव में प्रधान के खिलाफ कई बिंदुओं के प्रार्थना पत्र आ सकते हैं, जिस पर नजर रखने की आवश्यकता है। गलत प्रार्थना पत्र देने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस मौके पर सीडीओ भानु प्रताप सिंह, सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह, एसडीएम आशीष कुमार मिश्र आदि रहे। भदोही संवाददाता के अनुसार, तहसील में एसडीएम योगेंद्र कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। यहां पर कुल 49 प्रार्थना पत्र आए, जिनमें से तीन का निस्तारण मौके पर किया जा सका। इनमें राजस्व के 24, पुलिस के 17, ब्लॉक के चार, पूर्ति के दो, सीएमओ का एक और नगर पालिका का एक प्रार्थना पत्र शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed