भदोही में बोले कानून मंत्री: जन विश्वास यात्रा को मिल रहा अपार समर्थन
गृहमंत्री की सभा निरस्त होने पर पत्रकारों से रूबरू हुए कानून मंत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही सूबे के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश में जन विश्वास यात्रा को अपार समर्थन मिल रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास के दम पर 2022 में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। खराब मौसम के कारण गृहमंत्री की सभा निरस्त हो गई, लेकिन जनता ने अपना आशीर्वाद दे दिया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ट्वीट पर पलटवार किया। कहा कि सपा में सिर्फ माफिया का विकास हुआ।
कानून मंत्री गृहमंत्री की जनसभा निरस्त होने के बाद पटेल नगर स्थित एक लॉन में पत्रकारों से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ज्ञानपुर में अच्छी भीड़ जुटी थी, लेकिन मौसम खराब होने से सभा निरस्त हो गई। मंगलवार की सुबह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री होर्डिंग और बैनर में रोजगार पाने वाले युवाओं की फोटो लगवाएं।
इस पर कानून मंत्री ने कहा कि पूर्व सीएम भाजपा को मिल रहे समर्थन से बौखला गए हैं। सपा में परिवार और माफिया का विकास हुआ। भाजपा सरकार में समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में पिछली बार से अधिक सीटें जीतेंगे।
इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर, यात्रा प्रभारी और राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति, जिला प्रभारी कौशलेंद्र पटेल, सांसद रमेश बिंद, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक दीनानाथ भाष्कर, रविंद्रनाथ त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।