फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Lakhs of rupees fraud by making fake Aadhar card, case registered

Bhadohi News: फर्जी आधार कार्ड बनाकर लाखों की धोखाधड़ी, केस

Tue, 26 Aug 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees fraud by making fake Aadhar card, case registered
ज्ञानपुर। सुरियावां कोतवाली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की एक महिला की तहरीर पर बिहार के गया जिले के जगदीशपुर मुहल्ला, सुनियादगंज मानपुर निवासी रोहित रंजन के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया। पश्चिम बंगाल के हरिनघटा, नदिया निवासी प्रिया मंडल ने आरोपित के खिलाफ नदिया थाने में केस दर्ज कराया था। बंगाल पुलिस ने उसे सुरियावां थाने में ट्रांसफर कर दिया।
विज्ञापन

सुरियावां में नगर निवासी गुफरान ले 2024 में रोहित के खिलाफ केस दर्ज कराया था। रोहित ने मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलवाने का झांसा देकर गुफरान से 10 लाख रुपये ले लिया था। पश्चिम बंगाल की महिला प्रिया मंडल ने आरोप लगाया कि रोहित ने उसके आधार कार्ड की नकल करके उसके नाम पर बैंक खाता खोला। इसके बाद देश भर के विभिन्न मेडिकल कालेजों में दाखिले के लिए फर्जी पत्र जारी करके लोगों से लाखों रुपये ठग लिए। युवक ने 29 सितंबर से 16 नवंबर, 2023 के बीच आधार नंबर की नकल कर लोगों के रुपये ऐंठे। महिला ने बताया कि उसके साथ धोखाधड़ी का पता तब चला, जब पुलिस उसे पूछताछ करने पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि रोहित ने खुद को नई दिल्ली स्थित मेडिकल काउंसिल कमेटी का सदस्य बताकर सुरियावां निवासी गुफरान से कोलकाता मेडिकल काॅलेज के लिए फर्जी आवंटन और प्रवेश पत्र देकर 10 लाख रुपये ठग लिए थे। 2024 गुफरान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज है। मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed