{"_id":"86ce86a55ae453d548a8b02bf4eeb11b","slug":"lack-of-cleanliness-in-choke-drains-waterlogging-outrage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई के अभाव में नालियां चोक, जलभराव से नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई के अभाव में नालियां चोक, जलभराव से नाराजगी
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
Updated Sat, 14 Nov 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों का कहना है कि अंडरग्राउंड नाली बनाकर उसे पालिका भूल गई साफ सफाई के अभाव में नही नाली अब जी का जंजाल बन गई है।
सड़क पर जलभराव के बाद पानी अब पानी लोगों के घरों में जा रहा है। लोगों ने पालिका से तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
ज्ञात हो कि नगर पालिका द्वारा जल्लापुर नईबस्ती में सर्वाधिक निर्माण कार्य कराए गए हैं। लेकिन अब वही निर्माण कार्य लोगों को मुंह चिढ़ा रहा है। अंडर ग्राउंड नाली चोक होने से जलनिकासी ठप हो जाने से पानी सड़कों पर बह रहा है।
ऐसा कई दिन से है लेकिन लोगों का कहना है कि इस बारे में कई बार बताने के बाद भी कोई पालिका कर्मी मौके पर नहीं भेजा गया है। चाहे बच्चों को स्कूल जाना हो या बड़े बुजुर्गों को मस्जिद या सब लोग परेशान हैं।
जहां पानी लग रहा है वहीं मोहल्ले का मदरसा भी है। मदरसे के मुख्य द्वार पर भी पानी लगा है। बड़ी समस्या यह है कि यह पानी बेहद गंदा और लोगों के नाबदान का पानी है जिसके दुर्गंध से आसपास के लोगों का जीना मोहाल हो गया है।
विज्ञापन
खालिद खां, जुबेर अहमद, मुनीर शाह, हाफीज जैनुल अब्दीन, कुर्बान अली, गुड्डू आदि ने बताया कि नाली बनाने में बेहद व्यास वाले पाइप का इस्तेमाल किया गया। यह शुरू में ही कहा जा रहा था कि पतले पाइप से समस्या और बढ़ेगी।
उपर से अंडर ग्राउंड नाली की नियमित सफाई नहीं होने से यह दशा हुई है। अब इत्तला करने के बाद भी पालिका के सफाई कर्मी झांकने तक नहीं आ रहे हैं। जिससे स्थिति गंभीर होती जा रही है।
इस संबंध में पालिकाध्यक्ष महलका सिद्दीकी ने कहा कि पिछले महीने बोर्ड में ठेके के लगभग 88 सफाई कर्मियों की बहाली नहीं होने से सफाई व्यवस्था बनाए रखने में दिक्कत पैदा हो गई है। ऐसी स्थिति में उन्हें घर बैठना पड़ा है। अधिशासी अधिकारी को उक्त समस्या को गंभीरता से लेकर तत्काल निदान के निर्देश दिए गए हैं।
शीघ्र ही कोई रास्ता निकाल कर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।