फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   krwachauth

करवा चौथ आज, दमका बाजार

Wed, 16 Oct 2019 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
krwachauth
ज्ञानपुर। अखंड सौभाग्य की खातरि मनाया जाने वाला करवा चौथ का कठोर व्रत बृहस्पतिवार को रखा जाएगा। बुधवार देर शाम तक पर्व की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। पूजा और साज-शृंगार के सामान की पूरे दिन जमकर खरीदारी हुई। इससे बाजार में देर रात तक चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन

पति की सलामती के लिए करवा चौथ का व्रत किया जाता है। इसको लेकर सुहागिन महिलाएं काफी पहले से तैयारी शुरू कर देती हैं। इस बार यह व्रत बृहस्पतिवार को रखा जाएगा। करवा चौथ को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह पहली बार व्रत रखने वाली नई-नवेली दुल्हनों में देखा गया। यही वजह रही कि बुधवार को करवा चौथ के सामान और पूजा आदि के लिए सर्वार्थसिद्धि योग में जमकर खरीदारी हुई। सजन-संवरने के लिए ब्यूटी पॉर्लर सुबह से लेकर देर रात तक महिलाओं और युवतियों की भीड़ से पटे रहे। नवविवाहिताओं ने हाथ में मेहंदी लगाई और साज-शृंगार के कार्य किए। इससे ब्यूटी पॉर्लर संचालकों की चांदी कटती रही। करवा चौथ व्रत का पारण रात में चांद देखने के बाद चलनी में पति का चेहरा देखकर पति के हाथों जल ग्रहण कर किया जाता है। मौसम का रुख देखकर माना जा रहा है कि इस बार चांद सुहागिनों के साथ लुकाछिपी का खेल कर सकता है। आसमान में बादल छाए रहने की संभावनाओं के मद्देनजर माना जा रहा है कि चांद दिखने में इंतजार भी करवा सकता है। ज्ञानपुर नगर में बुधवार को पूजा के लिए नारियल, चुनरी, चलनी, करवा आदि की खरीदारी के लिए दुकानों पर भीड़ लगी रही। पूजा के सामान पर महंगाई का असर भी देखा गया। दुकानदार कृष्ण कुमार ने बताया कि सामान के दाम में 10 से 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

--
सामान कीमत (रुपये में)
चलनी 15
करवा (मिट्टी) 10
करवा (पीतल) 150-300
नारियल-चुनरी 25
पूजा की थाली 150
रंगोली 10
सरई 05
घंटी 70
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed