फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Kovid help desk will be built at 1375 booths of the district

जिले के 1375 बूथों पर बनेगी कोविड हेल्प डेस्क

Tue, 22 Feb 2022 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Kovid help desk will be built at 1375 booths of the district
विधानसभा चुनाव में जिले में सात मार्च को होने वाले मतदान के मद्देनजर कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिले के 1375 बूथों पर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने आशा वर्करों संग चिह्नित स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया है। यहां मॉस्क, सैनिटाइजर, हैंड ग्लब्स, थर्मल स्कैनर के साथ ही पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्शन इक्यूपमेंट) किट उपलब्ध रहेगी। इस दौरान मतदाताओं को मॉस्क लगाने और दो गज की दूरी के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। कोविड से पीड़ित या उससे जुड़े लक्षणों वाले मतदाताओं को पीपीई किट दी जाएगी। जिसे पहनकर ही वे मतदान कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में सातवें चरण में सात मार्च को ज्ञानपुर, औराई और भदोही विधानसभा के लिए मतदान होना है। इसको लेकर तैयारी अंतिम दौर में है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमी जरूर है, लेकिन सतर्कता बरती जा रही है। जिसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग 1375 बूथों पर कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना करेगा। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि मतदान के दौरान लोगों को कोरोना से बचाने के लिए हर बूथ पर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी। यहां कोविड से बचाव के साधन उपलब्ध रहेंगे। इनमें मॉस्क, सैनिटाइजर, मेडिसिन किट, पर्सनल प्रोटेक्शन इक्यूपमेंट (पीपीई) किट, हैंड ग्लब्स व थर्मल स्कैनर शामिल हैं। इस कार्य में पोलिंग बूथों पर तैनात पोलिंग एजेंटों की भी मदद ली जाएगी। उन्होंने बताया कि हर बूथ पर कम से कम 10 मेडिसिन किट उपलब्ध रहेंगे। नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर एंबुलेंस की सुविधा भी रहेगी। बूथों पर व्हील चेयर की व्यवस्था रहेगी। प्रत्येक बूथ पर एक-एक आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की ड्यूटी लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिस मतदाता में कोविड के लक्षण नजर आएंगे, उन्हें पीपीई किट उपलब्ध कराई जाएगी। किट पहनकर ही वे मतदान कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि मतदान के दिन सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को खोले रखने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed