फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Kisan Samman Nidhi: Three ineligible cases filed

किसान सम्मान निधि: तीन अपात्रों पर मुकदमा दर्ज

Thu, 02 Jul 2020 04:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
Kisan Samman Nidhi: Three ineligible cases filed
ज्ञानपुर। कूटरचित तरीके से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पैसा डकार रहे तीन अपात्रों पर बुधवार को जालसाजी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। डीएम की संस्तुति के करीब एक सप्ताह बाद पुलिस ने कार्रवाई की, हालांकि सत्यापन करने वाले लेखपाल के खिलाफ अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन

करीब डेढ़ साल पूर्व केंद्र सरकार ने किसानों की सहायता के लिए किसान सम्मान निधि योजना शुरू की। चरणबद्ध तरीके से योजना में जुड़कर एक लाख 87 हजार किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। शासन के निर्देश पर शुरुआती दौर में आनन-फानन में आवेदन किए गए। इसमें बड़ी संख्या में ऐसे लोगों ने भी आवेदन किया, जिनके नाम एक धूर जमीन भी नहीं। अभोली के सदौपुर गांव निवासी त्रिपुरारी शुक्ला ने जनता दर्शन में डीएम को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी कि गांव में तीन ऐसे लोग योजना का लाभ ले रहे, जिनके पास जमीन नहीं है। डीएम ने अपर उप जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश यादव से जांच कराई तो मामला सही मिला। जांच आख्या मिलने पर डीएम राजेंद्र प्रसाद ने अपात्रों पर केस दर्ज कर लेखपाल पर कार्रवाई की संस्तुति की। उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सदौपुर के अपात्र अखिलेश कुमार पुत्र अशोक कुमार, अनुज कुमार पुत्र चंद्रमणि और प्रकाश चंद्र पुत्र छोटेलाल के खिलाफ जालसाजी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। उप निदेशक कृषि ने कहा कि विभाग की ओर से कराई गई जांच में 450 ऐसे अपात्र प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेते मिले, जिनके पास एक धूर भी जमीन नहीं है। राजस्व कर्मियों से तालमेल बनाकर आवेदन कर सभी योजना का लाभ ले रहे थे। उन्होंने कहा कि डीएम ने सभी अपात्रों पर कार्रवाई कर रिकवरी का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed