फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Kidnapped two youths and released them with ransom

दो युवकों को अपहरण कर फिरौती लेकर छोड़ा

Wed, 22 Sep 2021 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped two youths and released them with ransom
कोतवाली क्षेत्र के डुड़वा गांव में रविवार की रात दो युवकों को बदमाशों ने अगवा कर लिया। अपनी बाइक पर बैठा कर बदमाश उन्हें प्राइमरी स्कूल सियारहां ले गए और बंधक बनाकर पीटा। बदमाशों ने उन्हें डरा धमका कर दो बार में कुल डेढ़ लाख रुपये ऑनलाइन अपने खाते में ट्रांसफर कराए और फिर भोर होते ही छोड़ दिया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस प्रकरण की तहकीकात कर रही है। देर शाम तक मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में अमन गुप्ता और सूरज उपाध्याय ने बताया कि वे रविवार को शाम छह बजे एक बाइक से सुरियावां से भदोही जा रहे थे। डुड़वा में तीन मोटर साइकिल से तीन युवकों ने उनका रास्ता रोका और पिस्टल सटा कर उन दोनों को अपनी बाइक पर बैठा लिया। तहरीर में तीन लोगों के नाम तथा दो बाइकों के नंबर का उल्लेख किया गया है। एक बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी।
विज्ञापन

तहरीर में यह भी लिखा है कि बाइक पर बैठा कर उन्हें सियरहां प्राथमिक विद्यालय ले गए और रात भर लोहे के तार से मारा। उनका वीडियो भी बनाया और पिस्टल से डरा धमका कर एक बार 72 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कराया इसके बाद उन्हें रामपुर ले गए जहां उसके मोबाइल के फोनपे एप से पुन: 76 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। खास बात यह है कि तहरीर में पीड़ितों ने बदमाशों के बैंक खाता नंबर और मोबाइल नंबर भी दिए हैं जिसमें पैसे ट्रांसफर किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने दोनों का उपचार नगर के महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में कराया और छानबीन में जुट गई। इस बावत प्रभारी सीओ भदोही अजय कुमार ने बताया कि मामला जितना बताया जा रहा है उतना है नहीं। फिर भी तहरीर को आधार बनाकर गहन छानबीन की जा रही है। बताया कि जांच के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed