फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Kidnapped as an officer of Crime Branch

यूपीः क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर किया अपहरण, मांगी एक लाख की फिरौती  

Thu, 21 Jan 2021 12:00 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 21 Jan 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped as an officer of Crime Branch
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

भदोही जिले के ज्ञानपुर नगर के एटीएम पर पैसे निकाल रहे युवक को कुछ लोगों ने क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर बाइक पर बैठा लिया। बाद में उसके भाई से एक लाख रुपये फिरौती की मांग की। कुसौली गांव में ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक बदमाश को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया जबकि तीन भागने में सफल रहे।

विज्ञापन


घटना को लेकर देर तक सुरियावां और ज्ञानपुर पुलिस उलझी रही। देर रात मामला ज्ञानपुर पुलिस को सौंपा गया। भाई ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि अपहरणकर्ताओं ने उसे पैसे लेकर पहले पाली फिर दानूपट्टी और फिर कुसौली बुलाया था।  
विज्ञापन


पड़ोसी जनपद जौनपुर के बरसठी थानाक्षेत्र के मनौरा गांव निवासी अनिल यादव भदोही के एक अस्पताल में काम करता था। वह मंगलवार की रात ज्ञानपुर नगर के एक एटीएम से पैसे निकाल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान दो बाइकों पर सवार होकर चार लोग पहुंचे और खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए उसे बाइक पर बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसके भाई रमेश को फोन कर कहा कि एक लाख रुपये लेकर पाली आ जाओ और अपने भाई को ले जाओ। जब वह पाली पहुंचा और फोन पर बात की तो उन लोगों ने उसे दानूपुर आने को कहा। इसके बाद वह दानूपुर पहुंचा। वहां से बदमाशों से कुसौली पहुंचने को कहा।
 

कुसौली में परिजनों ने शोरगुल मचाया तो वहां जुटे ग्रामीणों ने घेरेबंदी कर एक अपहरणकर्ता को पकड़ लिया, जबकि तीन अन्य फरार हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची सुरियावां थाने की पुलिस घटना क्षेत्र ज्ञानपुर होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया और मामले को ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया।

देर रात तक इस प्रकरण को लेकर पुलिस उलझी रही। बाद में ज्ञानपुर पुलिस अपहरण के आरोपी और युवक को साथ ले गई। समाचार दिए जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। कोतवाल मो. आलमगीर ने बताया कि युवक के भाई की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed