काशी नरेश विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को विश्वविद्यालय स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि कुलसचिव डॉ. महेश कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। भाषण विकसित भारत की संकल्पना और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर रहा। केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय औराई, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय, श्री घनश्याम दूबे पीजी कॉलेज सुरियावां, रामदेव पीजी कॉलेज जंगीगंज, ओम उच्च शिक्षा संस्थान, केशव प्रसाद राल्ही डिग्री कॉलेज एवं काशी नरेश विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विचार व्यक्त किए। इसमें खुशबू यादव प्रथम, द्वितीय रंजीत यादव और तृतीय छाया तिवारी रहीं। संयोजन डॉ. श्रीश कुमार उपाध्याय और संचालन डॉ. ऋचा ने किया। इस मौके पर डॉ. राममूर्ति, डॉ. विपुल, प्रो. बालकेश्वर, डॉ. रवींद्र पांडेय, डॉ. रजनीश द्विवेदी, डॉ. संजय कुमार मिश्रा माैजूद रहे। संवाद