{"_id":"623b5f6fc368983f883078a5","slug":"khamaria-won-the-opening-match-bhadohi-news-vns6445781176","type":"story","status":"publish","title_hn":"खमरिया ने जीता उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खमरिया ने जीता उद्घाटन मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही शहर के मोहल्ला पचभैया में मंगलवार की रात दूधिया रोशनी में पीबीसी कैनवस बाल रात्रिकालीन चैंपियंस ट्राफी का शुभारंभ हो गया। लगभग दस वर्ष के बाद शुरू हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रमुख कालीन निर्यातक इम्तियाज अंसारी ने की। उन्होंने कहा कि खेलों को हर स्तर पर बढ़ावा दिया जाना चाहिए, क्योंकि खेल सौहार्द बढ़ाते हैं और शरीर को चुस्त भी बनाए रखते हैं।
उद्घाटन मैच मड़ियाहूं और खमरिया के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी कर खमरिया ने आठ ओवर में 6 विकेट पर 64 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरे मडियाहूं की टीम 48 रन सकी। दूसरे मैच में जौनपुर ने पहले बल्लेबाजी कर आठ ओवर में केवल 24 रन बनाए। अंतिम ओवर बेहद रोमांचक रहा और मिर्जापुर मैच जीत गया। इसके बाद खेले गए मैचों में खमरिया ने अपने दोनों मैच जीत लिए। पहले मैच में उन्होंने मडियाहूं को 16 रन से हराया तो तीसरे मैच में मिर्जापुर को 15 रन से हराया। जौनपुर और मिर्जापुर के बीच खेला गया। प्रतियोगिता का दूसरा मैच बेहद रोमांचक रहा। जिसमें मिर्जापुर ने जौनपुर को दो विकेट से हराया। उद्घाटन के मौके पर भदोही एलेवन के पूर्व कप्तान हाजी इमाम बेग, इरशाद खां, दानिश सिद्दीकी, आदिल सिद्दीकी, अलाउद्दीन, अकबर खां आदि मौजूद रहे।