फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   kek kaat kar manaaya mulaayam sinh yaadav ka janmadin

केक काट कर मनाया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन

Tue, 23 Nov 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
kek kaat kar manaaya mulaayam sinh yaadav ka janmadin
सपा के जिला कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाते सपाई। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी ने सोमवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 83वां जन्मदिन केक काटकर मनाया। नेताजी के दीर्घायु होने की कामना की गई और 25 नवंबर को लखनऊ में संपन्न होने वाली जनवादी रैली की सफलता का संकल्प लिया। वहीं, बिरहा गायकों ने सपा कार्यकाल के कामों को अपने गीतों में बताया। जिला कार्यालय कंसापुर में केक काटते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि भारतीय राजनीति में नेताजी ने कभी पीछे नहीं देखा। गरीबों, मजदूरों, किसानों के सम्मान की लड़ाई लड़ने के लिए वह समाजवाद का रास्ता अपनाकर समाजवाद को आगे बढ़ाते रहे। सुभाषनगर में पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद, गोधना-घमहापुर में कुंवर प्रमोदचंद मौर्य, औराई में विनोद कुमार ने केक काटकर नेताजी के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर ह्रदय नारायण प्रजापति, आरबी यादव, कमलेश बिंद, जाहिद बेग, कमलेश बिंद, मधुबाला पासी, श्यामला सरोज, डॉ.निलम मिश्र, राजेश सोनकर, अजीत सिंह, हसनैन अंसारी, अंजनी सरोज, केशनारायण यादव, उमाशंकर पटेल, धर्मेंद्र मिश्रा आदि मौजूद थे। जंगीगंज : डीघ के झरिहगपुर गांव में सपा नेता एवं प्रधान संघ के अध्यक्ष यशवंत सिंह यादव के नेतृत्व में केक काटकर जन्मदिन मना। बिरहा मुकाबले में राजेंद्र जौनपुरी और विष्णु यादव के बीच मुकाबला हुआ। कलाकारों ने सूबे में सपा सरकार में हुए विकास कार्यों और पूर्व मुख्यमंत्री की गाथा सुनाई। इस मौके पर प्रधान नीलेश पाल, संजय यादव, संजय निषाद, सोनू यादव, सूरज पासवान, अभिनव आदि रहे।
विज्ञापन

गोधना में सपा नेता प्रमोद मौर्य के नेतृत्व में मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया गया। यहां पर बिरहा मुकाबले में रमेश भंवरा और दीनानाथ यादव के बीच जवाबी मुकाबला हुआ। मोढ़ बाजार में लालमनि यादव के नेतृत्व में पूर्व सीएम का जन्मदिन मना। इस मौके पर हीरामणि यादव, रमाशंकर, कमलेश प्रजापति, मुमताज खान आदि रहे। कस्तूरीपुर में पूर्व जिपं सदस्य रमापति यादव की अध्यक्षता में मना। इस मौके पर शीलवंता यादव, दयाराम यादव, राजेंद्र यादव, हसन अंसारी, बिरजू पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed